सड़क हादसे में 55 वर्षीय पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हुआ रेफर

एनएच 727 बगहा व बेतिया मुख्य पथ में डुमरिया चौक के समीप तेज रफ्तार मारुति कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने से सिसवा बसंतपुर निवासी 55 वर्षीय किरण पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बगहा. एनएच 727 बगहा व बेतिया मुख्य पथ में डुमरिया चौक के समीप तेज रफ्तार मारुति कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने से सिसवा बसंतपुर निवासी 55 वर्षीय किरण पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.जबकि हादसे में उनका 30 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार पांडेय भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृत व्यक्ति समेत घायल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.जहां ड्यूटी में चिकित्सक डाॅ.राजीव कुमार ने किरण पांडेय को जांच के क्रम में मृत घोषित कर दिया. वहीं जख्मी आनंद कुमार पांडेय को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया.डॉ.कुमार ने बताया की किरण कुमार पांडेय को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था.परिजनों ने बताया की गुरुवार को किरण पांडेय की बेटी की शादी थी. शुक्रवार की दोपहर को पिता व पुत्र शादी में बचे सामान को लेकर अपने घर बगहा में वापस करने आ रहे थे कि कार अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता जयेशमंगल सिंह अस्पताल पहुंचे और उनके परिजनों को सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >