बेतिया. विधानसभा चुनाव को लेकर डुगडुगी बज गयी है. स्वच्छ पारदर्शी एवं भयमुक्त चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गयी है. इस बार जिले में 44 हजार 863 युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें 27 हजार 352 पुरुष व 17 हजार 510 महिला मतदाता शामिल हैं.इसमें एक थर्ड जेंडर चनपटिया विधानसभा में भी है. निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एसआइआर के बाद युवा मतदाताओं से अपना नाम जोड़वाने की भी अपील की गयी थी. इसको लेकर महाविद्यालयों में अभियान भी चलाया गया था. साथ हीं सभी राजनीतिक दलों को 18 से 19 वर्ष के युवाओं के नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया था. जिसका परिणाम सामने आया और 45 हजार युवाओं ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया.
विधानसभा पुरुष महिला कुल
वाल्मीकिनगर 2707 1753 4460 रामनगर 2577 1534 4111 नरकटियागंज 3073 1809 4882 बगहा 3060 2382 5442 लौरिया 2589 1820 4409 नौतन 3187 1977 5164 चनपटिया 3511 2330 5842 बेतिया 3325 2008 5333 सिकटा 3323 1897 5220 नौ में से पांच विधानसभा क्षेत्रों का होगा जिला मुख्यालय में नामांकन बेतिया. जिले में द्वितीय चरण चुनाव को लेकर नौ में से पांच विधानसभा क्षेत्रों का नामांकन जिला मुख्यालय में हीं होगा. जबकि बगहा व नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय में दो-दो विधानसभा क्षेत्रों का नामांकन होगा. जिन विधानसभाओं का जिला मुख्यालय में नामांकन होगा.उसमें वाल्मीकिनगर के अभ्यर्थी जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ आलोक के कार्यालय कक्ष में, लौरिया विधानसभा के अभ्यर्थी अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविंद्र के कार्यालय कक्ष में, चनपटिया विधानसभा के अभ्यर्थियों का नामांकन उप विकास आयुक्त सुमीत कुमार के कार्यालय कक्ष में, बेतिया विधानसभा क्षेत्र. के अभ्यर्थियों का नामांकन अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार के कार्यालय कक्ष में तथा नौतन विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों का नामांकन बेतिया डीसीएलआर शिवम गुप्ता के कार्यालय कक्ष में किया जायेगा. जबकि रामनगर (सु.) विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों का नामांकन डीसीएलआर बगहा अंजेलिका कति के कार्यालय कक्ष व बगहा विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों का नामांकन बगहा एसडीएम गौरव कुमार के कार्यालय कक्ष में संपन्न होगा. वहीं नरकत्रिटयागंज विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी नरकटियागंज एसडीएम सूर्यकुमार गुप्ता के कार्यालय कक्ष में तथा सिकटा विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी नरकटियागंज डीसीएलआर चंद्रशेखर कुमारन के कार्यालय कक्ष में संपन्न होगा.
नामिनेशन में लगेगा 10 हजार रुपये
बेतिया. विधानसभा चुनाव के लिए द्वितीय चरण के मतदान के लिए आगामी 13 अक्तूबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी. निर्वाचन आयोग ने इसके लिए नाम निर्देशन शुल्क भी तय कर दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 10 हजार की जमानत राशि जमा करानी होगी. राशि जमा कराने के बाद हीं उन्हें नामांकन पत्र की सादी प्रति मिलेगी. इसके अलावे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आवेदकों को सुरक्षित राशि के रुप में पांच हजार जमा कराना होगा. नामांकन पत्र खरीदने के लिए एकल खिड़की प्रणाली काम करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
