पुलिस ने शराब समेत विभिन्न मामलों में 25 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस जिला अंतर्गत विगत दिन पुलिस ने शराब समेत विभिन्न वादों में कुल 60 मामले का निष्पादन किया है.

बगहा. पुलिस जिला अंतर्गत विगत दिन पुलिस ने शराब समेत विभिन्न वादों में कुल 60 मामले का निष्पादन किया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शराब व अन्य कांडों में 25 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है. थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देशन में चलाये गये वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने एक लाख 72 हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना कुल 581 वाहनों के जांच के उपरांत लगाया गया है. वहीं एसपी ने बताया कि थाना क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण के साथ विधि व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनी रहें. जिसको लेकर गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.इसके साथ ही लंबे समय से कांड व वारंट में फरार चल रहे वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. शराब कारोबारी व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है. ताकि शराब व शराबियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >