अज्ञात वाहन की ठोकर से 20 वर्षीय युवक की हुई मौत

मोतिहारी जिले के मीरपुर निवासी 20 वर्षीय युवक धनंजय कुमार की नदी थाना क्षेत्र के नैनहा ढाला के पास अज्ञात सवारी की ठोकर से मौत हो गयी है.

बगहा. मोतिहारी जिले के मीरपुर निवासी 20 वर्षीय युवक धनंजय कुमार की नदी थाना क्षेत्र के नैनहा ढाला के पास अज्ञात सवारी की ठोकर से मौत हो गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाबत मृतक के बड़े भाई सियाराम ने बताया कि वे तीन भाई थे. वह मोतिहारी जिले के चिरैया थाना के मीरपुर के रहने वाले हैं. हम तीनों भाई एवं गांव के कुछ अन्य लड़के रामकोला में रहकर गांव-गांव घूमकर बाइक से कुर्सी बेचने का काम करते हैं. धनंजय भी कुर्सी ही बेचने का काम करता था. बुधवार की शाम करीब 5 बजे घर जाने के लिए निकला. हम लोगों ने धनंजय से कहा कि सुबह में तुम घर चले जाना. लेकिन बुधवार शाम की 5:30 बजे बाइक से घर के लिए निकल गया. वही देर रात करीब नौ बजे थाना से हम लोगों के पास फोन आया कि एक घटना घटी है. हम लोग आये तो देखा धनंजय सड़क किनारे मरा पड़ा है और बाइक भी दूर गिरी है. संभवत: किसी तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे ठोकर मार दी है. जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है. धनंजय तीन भाई और तीन बहन में दूसरे नंबर पर था तथा अविवाहित था. पुलिस द्वारा किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से मृत्यु होना बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >