नरकटियागंज में बने 16 कोषांग, चार एआरओ नियुक्त, निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन तैयार

विधानसभा चुनाव को लेकर नरकटियागंज में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. निर्वाचन कार्य को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए 16 कोषांगों का गठन किया गया है.

नरकटियागंज . विधानसभा चुनाव को लेकर नरकटियागंज में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. निर्वाचन कार्य को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए 16 कोषांगों का गठन किया गया है. इसकी जानकारी नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सूर्यप्रकाश गुप्ता ने दी. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है. उन्होंने बताया कि नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के लिए चार सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) बनाए गए हैं. इओ उपेन्द्र कुमार सिन्हा बीडीओ सूरज कुमार, सीओ सुधांशु शेखर, एवं लौरिया सीओ नितेश कुमार सेठ को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. एसडीएम श्री गुप्ता ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होते ही विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी एवं सार्वजनिक भवनों, दीवारों आदि से पोस्टर-बेनर हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है. सभी एआरओ और कर्मियों को निर्देश दिया गया हैं कि मंगलवार शाम तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बाद यदि किसी भी स्थल पर प्रचार सामग्री पाई गई तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रमुख कोषांगों की जिम्मेदारी एक नजर में कार्मिक कोषांग-अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सुमंत राजईवीएम, स्वीप एवं एएमएफ कोषांग- बीडीओ सूरज कुमार सिंह, वाहन कोषांग- सीओ सुधांशु शेखर, हेल्प डेस्क कोषांग- श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रूपेश कुमार, विधि-व्यवस्था एवं आचारसंहिता कोषांग-अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, सामग्री प्रबंधन कोषांग- अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्मिक कल्याण प्रबंधन कोषांग-एमओ दीपक कुमार, मीडिया, एकल खिड़की एवं प्रेक्षक कोषांग- सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, शिकायत अनुश्रवण एवं व्यय लेखा कोषांग अवर निबंधन पदाधिकारी रामकृष्ण, नियंत्रण कक्ष कोषांग- मैनाटांड की एमओ सुप्रिया के नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >