बिजली चोरी करने वालों पर गिरी गाज, 15 लोगों पर केस दर्ज, सबसे ज्यादा 61,698 रुपये का जुर्माना

पश्चिम चंपारण में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने एक बड़ा अभियान चलाया है. विभाग ने 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और भारी जुर्माना लगाया है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

West Champaran News: बिजली विभाग ने विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. विभाग ने छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित उपभोक्ताओं पर जुर्माना भी लगाया है.

कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं के बीच हड़कंप की स्थिति है.

छापेमारी में सामने आए बिजली चोरी के मामले

कनीय विद्युत अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई. इसके बाद संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई.

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

सबसे अधिक 61,698 रुपये का जुर्माना

विभाग के अनुसार पाण्डेय टोला की स्नेहा श्रीवास्तव पर सबसे अधिक 61,698 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

इसके अलावा विभिन्न उपभोक्ताओं पर भी बिजली चोरी के आरोप में जुर्माना लगाया गया है. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • स्नेहा श्रीवास्तव (पाण्डेय टोला) – 61,698 रुपये
  • सोनू कुरैशी (ब्लॉक रोड) – 47,313 रुपये
  • विनोद कुमार (हाई स्कूल चौक) – 44,034 रुपये
  • नजबुन नेशा (मदरसा दिउलिया) – 43,943 रुपये
  • श्रीमती शमशाद – 36,487 रुपये
  • सागर कुमार (सब्जी मंडी) – 33,518 रुपये
  • अशोक कुमार – 28,110 रुपये
  • रविशंकर (वार्ड-7) – 26,946 रुपये
  • श्याममुरारी गुप्ता (लोहापट्टी) – 26,946 रुपये
  • रिंकु हसन – 25,648 रुपये
  • रजनीश श्रीवास्तव (पाण्डेय टोला) – 22,849 रुपये
  • शत्रुघ्न ठाकुर – 21,254 रुपये
  • मनीष कुमार (शिवगंज, वार्ड-8) – 19,206 रुपये
  • मनोरमा कुमारी – 17,458 रुपये

आगे भी जारी रहेगा अभियान

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने के लिए जिले में जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन का उपयोग करने और बिजली चोरी से बचने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >