Bettiah : पुलिस ने हत्या प्रयास व अपहरण समेत 41 वारंटों का किया निष्पादन, विभिन्न कांड में 11 गिरफ्तार

पुलिस जिला अंतर्गत विगत दिन विभिन्न कांडों में 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से किया है.

बगहा.

पुलिस जिला अंतर्गत विगत दिन विभिन्न कांडों में 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से किया है. इस दौरान पुलिस ने कुल 41 वारंटों का भी निष्पादन किया है. वही थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 474 वाहनों के जांच के उपरांत 1 लाख 7 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया है. वही दूसरी ओर पुलिस ने अवैध शराब मामले में दो तस्कर व 57.6 लीटर देसी शराब एवं शराब सेवन मामले दो लोग को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण के साथ विधि व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनी रहे जिसको लेकर गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से कांड व वारंट में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वही शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है. ताकि शराब व शराबियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ISRAEL ANSARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >