बिहार विश्वविद्यालय फुटबॉल टीम में नरकटियागंज के 10 खिलाड़ी चयनित

झारखंड के रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार विश्विद्यालय टीम की घोषण कर दी गयी है.

नरकटियागंज . झारखंड के रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार विश्विद्यालय टीम की घोषण कर दी गयी है. प्रशिक्षण शिविर के उपरांत बिहार विश्वविद्यालय (पुरुष) फुटबॉल टीम में सर्वाधिक दस खिलाड़ी नरकटियागंज टी पी वर्मा कालेज के हैं. एक बार फिर कालेज की बादशाहत कायम रखने में खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है. बिहार विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव अशोक साह ने टीम की घोषणा की. इसके साथ ही टीम रांची विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई. रवाना होने से पूर्व बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय ने अपने आवास पर खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर बिहार विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. अशोक शाह भी उपस्थित रहे. कुलपति ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने की अपील की. टीम में सबसे अधिक 10 खिलाड़ियों का चयन तारकेश्वर प्रसाद वर्मा महाविद्यालय, नरकटियागंज से हुआ है. टीम का कप्तान वीरेंद्र कुमार को बनाया गया है. वहीं टीम के प्रशिक्षक सुनील वर्मा ने बताया कि चयनित टीम संतुलित है और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है. टीपी वर्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र राय ने कहा कि प्रतियोगिता से लौटने पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी हैं. उल्लेखनीय है कि तारकेश्वर प्रसाद वर्मा कॉलेज पिछले 19 वर्षों से बिहार विश्वविद्यालय फुटबॉल का चैंपियन रहा है. बिहार विश्वविद्यालय की टीम का पहला मुकाबला 5 तारीख को बीएन मंडल विश्वविद्यालय से होगा.

बिहार विश्विद्यालय टीम से जीत की पूरी उम्मीद

बिहार विश्वविद्यालय की टीम में जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उनमें आरएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के मनजीत कुमार, कुणाल कुमार, अबू शहबान, एमजेके कॉलेज बेतिया के साहिल कुमार, एनएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के नीतीश कुमार, आरएलएसवाई कॉलेज बेतिया के सुधीर कुमार, एसआरएपी कॉलेज चकिया के अभिषेक कुमार गिरी, एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर के पप्पू कुमार, टीसीपी कॉलेज मुजफ्फरपुर के नंदन कुमार झा, आयुष कुमार, टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज के वीरेंद्र कुमार (कप्तान), वाल्मीकि कुमार, चरणजीत कुमार, प्रभास कुमार, विशाल कुमार, नीतलेश कुमार, मनजीत उरांव, प्रशांत कुमार, चंदेश्वर उरांव, धर्मवीर उरांव शामिल हैं. टीम से जीत की पूरी उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >