Bettiah : वाहन जांच में 1.08 लाख जुर्माना, नौ अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न कांडों में नौ अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न थानों की पुलिस ने किया है.

बगहा.

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न कांडों में नौ अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न थानों की पुलिस ने किया है. इस दौरान पुलिस ने 49 वारंटों का निष्पादन किया है. वपुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 564 वाहनों के जांच के उपरांत 1 लाख 8 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में 56 लीटर अंग्रेजी व 391 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. इसके अलावे विगत दिन पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक कार, एक मोबाइल व दो बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वही शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ISRAEL ANSARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >