आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, शादी तुड़वाया, ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी

Bettiah Blackmailing News: नौतन थाना क्षेत्र में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पीड़िता के बयान पर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

बेतिया के नौतन से राजकुमार पासवान की रिपोर्ट

Bettiah Blackmailing News: पीड़िता ने नौतन थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पंचायत राज खड़ा पुरंदरपुर निवासी आलोक कुमार ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा.

रिश्ते भी तुड़वाता था आरोपी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जहां भी उसकी शादी की बात चलती थी, वहां आरोपी पहुंच जाता था. वह लड़के पक्ष को उसकी तस्वीरें भेजकर शादी तुड़वा देता था. इससे पीड़िता और उसका परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव में था. आवेदन में यह भी कहा गया है कि जब पीड़िता की मां आरोपी के परिवार से बातचीत करने गईं तो उनके साथ मारपीट की गई. आरोप है कि उनकी साड़ी फाड़ दी गई और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया.

यह भी पढे़ं: शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादी को मिला नींबू शरबत, बेतिया के नए एसपी की पहल जीत रही लोगों का दिल

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मामले को गंभीरता से लेते हुए नौतन पुलिस ने मुख्य आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढे़ं: Darbhanga: ‘कम ऊंचाई में बन रहा पुल’ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निर्माण कार्य ठप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >