बेगूसराय में एनएच-31 पर टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, हादसे में बाइक के उड़े परखच्चे

Begusarai News : बलिया के एनएच-31 पर सड़क पार करते समय टेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Begusarai News : बलिया. थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित मामू-भांजा से पश्चिम सड़क क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की दोपहर टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसा सड़क क्रॉसिंग पार करने के दौरान हुआ. मृतक की पहचान मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतलूपुर दियारा पंचायत के तिरासीटोला निवासी दाताराम चौधरी के करीब 52 वर्षीय पुत्र पंकज चौधरी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टेलर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया.

बाढ़ के कारण पैदल ढाब पार कर बलिया पहुंचे थे पंकज

परिजनों के अनुसार, पंकज चौधरी सोमवार को अपने एक ग्रामीण के साथ बाइक से बेगूसराय के लिए निकले थे. रास्ते में चेचियाही ढाब पुल पर बाढ़ का पानी अधिक होने के कारण उन्हें पैदल ही ढाब पार कर बलिया पहुंचना पड़ा. इसके बाद उन्होंने अपने चचेरे भाई विकास चौधरी की बाइक ली और बेगूसराय चले गए.

जब्त ट्रक की तस्वीर

लौटने के दौरान टेलर की चपेट में आए

बताया गया कि पंकज मंगलवार की दोपहर बेगूसराय से लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच-31 पर मामू-भांजा से पश्चिम सड़क क्रॉसिंग पार करने के क्रम में तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आ गए. हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने टेलर किया जब्त, चालक फरार

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना में शामिल टेलर को भी जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस चालक की तलाश और घटना की जांच में जुटी है.

Also Read : Nepal Flood: वैशाली में 24*7 कंट्रोल रूम शुरू, सारण DM गंडक किनारे पहुंचे, बेगूसराय में भी अलर्ट

एक बेटा और तीन बेटियों के पिता थे पंकज

पंकज चौधरी के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं. इसी वर्ष जून में उन्होंने अपनी एक पुत्री का विवाह किया था. उनका पुत्र बाहर रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा है. वहीं, उनकी पत्नी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 62 में सेविका के रूप में कार्यरत हैं.

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. पंकज की सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : बाढ़ के पानी में डूबी बेगूसराय की सड़क, मरीज को खटिया पर उठाकर ले गए ग्रामीण, देखें वीडियो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कृष्ण कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >