मुंडन संस्कार में शामिल होने आये युवक की गंगा बाया नदी में डूबने से हुई मौत

थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत स्थित हिरायचक गंगा घाट पर बुधवार को मुंडन संस्कार में आये एक युवक की डूबने से मौत हो गयी.

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत स्थित हिरायचक गंगा घाट पर बुधवार को मुंडन संस्कार में आये एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया. मौत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया. जहां लोग खुशी से मुंडन संस्कार में शामिल होने आते थे वहीं कुछ ही पलों में मातम् में बदल गया. युवक की मौत के उपरांत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित देसरी गांव निवासी चंद्रशेखर महतो के 40 वर्षीय पुत्र दिलीप महतो के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शी मंतोष कुमार ने बताया कि मृतक मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए हिरायचक गंगा घाट आये थे. स्नान के दौरान पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गये. जब लोग कुछ समझ पाते तब तक पानी में डुब गये. लोगों ने गंगा नदी में डुबकी लगाकर किसी तरह उक्त व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला. लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि हिरायचक घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >