दलसिंहसराय से लौट रहे बाइक सवार युवक को ऑटो ने कुचला, गयी जान

थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के मल्लिक ढ़ाला के समीप एनएच- 28 पर मंगलवार की सुबह ऑटो की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के मल्लिक ढ़ाला के समीप एनएच- 28 पर मंगलवार की सुबह ऑटो की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले के नॉर्थ थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी वर्धमान निवासी स्व. बिंदेश्वरी महतो के 25 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेघड़ा से दलसिंहसराय की ओर जा रहे बाइक चालक मल्लिक ढ़ाला के समीप पहुंचा वहीं तो अनियंत्रित ऑटो ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही बाइक चालक एनएच 28 पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के उपरांत स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक के मौसेरे भाई संतोष महतो ने बताया कि मृतक युवक दलसिंहसराय में रहकर प्राइवेट कंपनी में पार्सल पैकिंग करने का काम करता था. वो दलसिंहसराय से बरौनी अपने मित्र से मिलकर लौट रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि युवक के पिता चार भाई थे. जिसमें वह अकेला वारिस था. लेकिन इस घटना के बाद परिवार का वारिस ही खत्म हो गया. घटना के बाद अज्ञात ऑटो घटना स्थल से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची बछ्वाड़ा थाना की पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है. मृतक के शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन को सौंप दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >