उम्मीदवार कांग्रेस के हो अथवा गठबंधन दल के हों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्हें जिताने की करनी होगी तैयारी : शाहनवाज

शहर स्थित कांग्रेस भवन में जिला कमेटी की विस्तारित बैठक अभय कुमार सिंह सार्जन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक का संचालन रामविलास सिंह व धन्यवाद ज्ञापन सुबोध कुमार ने किया.

बेगूसराय. शहर स्थित कांग्रेस भवन में जिला कमेटी की विस्तारित बैठक अभय कुमार सिंह सार्जन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक का संचालन रामविलास सिंह व धन्यवाद ज्ञापन सुबोध कुमार ने किया. बैठक में बिहार कांग्रेस के सहायक प्रभारी शाहनवाज आलम बिहार प्रभारी द्वारा नियुक्त जिला कांग्रेस के समन्वयक अमन सिद्दीकी के साथ-साथ राजेश मिश्रा भी शामिल रहे. अपने संबोधन में सार्जन ने कहा कि आला कमान एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के हर एक निर्देश का पालन बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी करती है और करती रहेगी. हम सातों विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कमेटी निर्माण हर घर कांग्रेस झंडा अभियान संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम लगातार चला रहे हैं. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार कांग्रेस के सहायक प्रभारी शाहनवाज आलम ने सभी उपस्थित प्रखंड अध्यक्षों से फीडबैक लेते हुए मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्षों के राय को जानते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा पार्टी के हर एक निर्देश का पालन कार्यकर्ता बनकर विधानसभा चुनाव तक निश्चित रूप से करें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कार्यक्रम का फोटो जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के व्हाट्सएप पर तुरंत भेजते रहें. शाहनवाज आलम ने संगठन समीक्षा के बाद कहा कि हमारे जिम्मे में बिहार के 14 जिले का प्रभार है. उसमें बेगूसराय के मजबूत जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला पहला स्थान पर खड़ा दिखता है. संगठन के मामले में हमें 243 सीटों पर जोर-शोर से काम करना है. उम्मीदवार कांग्रेस के हों अथवा गठबंधन के किसी घटक दल के हों हर कीमत पर उन्हें जिताना है. क्योंकि देश में विभाजनकारी दल भाजपा आरएसएस का वर्चस्व समाप्त करना है. चुनाव जीतने के लिए यह किसी भी हद तक चला जाता है. धर्म के नाम पर आपस में लड़ाने जैसा घृणित कार्य करते हैं और जब उससे बात नहीं बनती है.तब जाति जाति का खेल खेलने में भी पीछे नहीं रहता है. शाहनवाज आलम ने कहा गत दिनों मुस्लिम बिरादरी के करीबन 40-50 हजार लोगों ने शहर के सड़क पर आतंकवाद पाकिस्तान के खिलाफ नारा लगाते हुए शांतिपूर्ण मार्च निकाला. जिससे स्थानीय सांसद की नींद उड़ गयी है. उल्टा पुल्टा बयान जारी करने लगे. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि चुनावी कार्यक्रम से इतर राहुल गांधी बेगूसराय की धरती पर आकर पद यात्रा में शामिल हुए इससे साफ संदेश महागठबंधन के साथियों को मिला. शीट शेयरिंग में बेगूसराय के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए. पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कहा गठबंधन इमानदार हो तो इमानदारी दोनों तरफ से होनी चाहिए. अमन सिद्दीकी ने कहा कि मई के अंत तक सभी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी की बैठक करेंगे. प्रदेश नेता राजेश मिश्रा ने कहा हम आप सभी जननायक राहुल गांधी के कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं. बैठक के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सर्जन ने शाहनवाज आलम सहित प्रदेश से आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. विस्तारित बैठक को शशिशेखर राय, महेश सिंह,लखन पासवान,सतीश कुमार बीरु, नारायण सिंह, राजेंद्र पासवान,हारून रसीद खान मो मतीन रूबी शर्मा ने संबोधित किया. दर्जनों प्रखंड अध्यक्ष,कई मोर्चा संगठन के अध्यक्षों से बिहार प्रभारी ने हर घर कांग्रेस झंडा अभियान भीम राव आंबेडकर संवाद कार्यक्रम की वस्तु स्थिति पर एक एक कर जानकारी लेते हुए उन्हें निर्देशित किया. इस अवसर पर जिला प्रवक्ता रणजीत कुमार, कांग्रेस नेता उमेश सिंह,मुरलीधर मुरारी रामकुमार चौधरी राम स्वार्थ साह, रत्नेश कुमार टुल्लू, जिला पार्षद अमित कुमार पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार नेता सुनील कुमार, सार्थक कुमार, डोडो अधिवक्ता आलोक कुमार जग्गा सहित सैकड़ों महिला पुरुष प्रबुद्ध कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >