उर्दू भाषा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में गढ़हरा की छात्राओं ने बढ़ाया मान, सम्मानित

Begusarai News : बरौनी के उर्दू प्राथमिक विद्यालय में उर्दू भाषा के महत्व पर कार्यशाला आयोजित. जिला स्तर पर नाम रोशन करने वाली तीन मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित.

Begusarai News : गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से उर्दू प्राथमिक विद्यालय परिसर में 'उर्दू भाषा का शिक्षा क्षेत्र में महत्व' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला स्तर पर आयोजित उर्दू भाषा कार्यक्रम में अपने भाषण से बेहतर प्रदर्शन करने वाली गढ़हरा निवासी आतिफा रहमानी, उम्में हबीबा एवं राफत प्रवीण को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया.

छात्राओं की उपलब्धि पर लोगों ने जताई खुशी

उर्दू प्राथमिक विद्यालय गढ़हरा परिसर में तीनों मेधावी छात्राओं को सम्मानित किए जाने पर बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया. बताया गया कि तीनों छात्राओं ने शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय उर्दू भाषा कार्यक्रम में एक प्रथम और दो द्वितीय स्थान प्राप्त कर गढ़हरा का नाम रोशन किया है.

डिप्टी चेयरमैन ने दी प्रोत्साहन राशि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीहट नगर परिषद के डिप्टी चेयरमैन ऋषिकेश कुमार शामिल हुए. उन्होंने तीनों छात्राओं को अपनी ओर से ढाई-ढाई हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि भेंट की. उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं

समाजसेवी शिवजी आर्य, फुलेना राय, दानिश महबूब, जीवानंद मिश्र, प्रेम कुमार, संतोष आर्य, रंजीत कुमार सिंह, मो. एनामुल हक सहित अन्य लोगों ने छात्राओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. लोगों ने तीनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं.

Also Read : औरंगाबाद में सीबीएसई के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में शिक्षकों ने सीखे आधुनिक शिक्षण के गुर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >