सरकार बनेगी, तो गरीबों को न्याय और महिलाओं को मिलेगा सम्मान : पूर्व मंत्री

बिहार परिवर्तन मांग रहा है और बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है. इसलिए राजद के एक एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं.

साहेबपुरकमाल. बिहार परिवर्तन मांग रहा है और बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है. इसलिए राजद के एक एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं. तेजस्वी यादव की सरकार बनी तो गरीबों को न्याय और महिलाओं को सम्मान मिलेगा. बिहार से पलायन रुकेगा, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और बिहार देश का नंबर वन राज्य बनेगा. उक्त बातें राजद नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने सोमवार को राजद के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता की बैठक सह सामाजिक न्याय परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधान में सभी नागरिकों को एक वोट देने का अधिकार दिया, ताकि गरीब, शोषित, वंचित अपना हक और अधिकार के लिए वोट कर सके. लालू यादव ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय के विचारधारा को मजबूत करने का काम किया है. उन्होंने गरीबों और वंचितों को समाज में बराबरी का हक दिया है. पूर्व मंत्री ने भाजपा की नफरत फैलाने वाली विचारधारा से सावधान करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था की चर्चा नहीं होती है, बल्कि मंदिर, मस्जिद, हिन्दू मुस्लिम की चर्चा होती है. कहा कि बिहार में जदयू के अस्तित्व अब समाप्त होने वाला है और 2025 के विधान सभा चुनाव में भाजपा और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हम एक बनेंगे,नेक बनेंगे और समाज में एक साथ मिलकर रहेंगे तभी भाजपा के नफरती और जुमलेबाजी से मुक्ति दिला सकेंगे. कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए राम किशुन लोहिया ने कहा कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बूथ जीतो बिहार जीतो की रणनीति बनाने की जरूरत है,संगठन में सभी जाति और धर्म को सम्मान देते हुए जोड़ना है और तेजस्वी यादव के 17 माह में उपमुख्यमंत्री रहते नौकरी, जातिगत जनगणना और आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाली उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है. प्रदेश सचिव मनीषा प्रजापति ने तेजस्वी की सरकार बनने पर माई बहन मान योजना से महिलाओं को होने वाला फायदा से महिलाओं को अवगत कराते हुए संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की. जबकि प्रदेश महासचिव श्रीनारायण महतो, युवा राजद के संदीप यादव ने महागठबंधन की सरकार बनने पर माई बहन मान योजना के अलावे वृद्धावस्था पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने, 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने, रसोई गैस सिलिंडर 500 में देने सहित अन्य वादों पर चर्चा करते हुए इसे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने किया. विधायक सत्तानन्द सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और माला से सम्मान किया. कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर चंद्रवंशी, बलिया प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रखंड महिला अध्यक्ष जुगनू देवी, राजद प्रदेश सचिव देश गौरव, हर्ष कुमार, शंभु सहनी, मो जमाल उद्दीन सहित विधान सभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

फोटो।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >