बेगूसराय में हथियार और कारतूस के साथ युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Begusarai News : बलिया में युवकों द्वारा हथियार और कारतूस के साथ चिकन पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Begusarai News : बलिया थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा हथियार और कारतूस के साथ कथित तौर पर वर्चस्व एवं दबदबा दिखाने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में युवक हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

हथियारों के प्रदर्शन के तीन वीडियो वायरल होने का दावा

बताया जा रहा है कि हथियार और कारतूस के साथ युवकों ने तीन अलग-अलग वीडियो बनाए हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. आरोप है कि वीडियो के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के बीच अपना वर्चस्व और दबदबा कायम करने की कोशिश की गई.

एक वीडियो में जमीन पर चादर बिछाकर कट्टा और कारतूस रखे हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरे वीडियो में पास बैठा एक युवक सिगरेट का धुआं उड़ाता नजर आ रहा है. वीडियो के कैप्शन में 'किंग ऑफ बिहार बास' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है.

Also Read : बेगूसराय में बालिका जन्मोत्सव सह अन्नप्राशन समारोह, पांच बच्चियों के अभिभावक हुए सम्मानित

तीसरे वीडियो में हथियारों के साथ चिकन पार्टी

बताया गया है कि तीसरे वीडियो में बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस दिखाई दे रहे हैं. इसी वीडियो में कुछ युवक चिकन पार्टी करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

साहेबपुर-नौरंगा इलाके का बताया जा रहा वायरल वीडियो

मामला बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक के साहेबपुर, नौरंगा इलाके का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल किया जाना कानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है.

Also Read : खोदावंदपुर में आशा कार्यकर्ताओं को एम आशा ऐप का प्रशिक्षण, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

पुलिस ने दियारा क्षेत्र में शुरू की छापेमारी

इस संबंध में डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने का मामला सामने आने के बाद थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दियारा क्षेत्र के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

जल्द गिरफ्तारी का पुलिस ने दिया भरोसा

डीएसपी ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस टीम वायरल वीडियो की जांच के साथ ही आरोपितों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. पुलिस की कार्रवाई के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : खोदावंदपुर में आशा कार्यकर्ताओं को एम आशा ऐप का प्रशिक्षण, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishna

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >