नावकोठी में बूढ़ी गंडक नदी में अज्ञात युवक का उपलाता शव बरामद

थाने के हसनपुर बागर में बूढ़ी गंडक नदी में एक युवक की तैरती हुई लाश की खबर से लोगों की भीड़ जमा हो गई.

नावकोठी. थाने के हसनपुर बागर में बूढ़ी गंडक नदी में एक युवक की तैरती हुई लाश की खबर से लोगों की भीड़ जमा हो गई. लाश हसनपुर बागर के वार्ड संख्या 08 झा जी घाट के सामने बरामद हुई. घटना के संबंध में बताया गया कि एक मछुआरा बूढ़ी गंडक नदी में मछली पकड़ रहा था. इसी क्रम में उसने तैरती हुई लाश को नदी की धारा में बहता हुआ देखा. उसने लाश को नदी के किनारे लाया. मोबाइल फोन पर 112 की गश्ती टीम को सूचना दिया. गश्ती टीम के पुलिस पदाधिकारी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार व सब इंस्पेक्टर मनोज प्रसाद दल बल के साथ सूचना स्थल पर पहुँच कर मामले की तहकीकात की. मृतक के दायें हाथ में राजेश कुमार तथा करिश्मा कुमार गोधना से लिखा हुआ था. उसके शरीर पर स्काई कलर का शर्ट तथा नीला रंग का जिंस था. गले में ताबीज था. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.समाचार प्रेषण तक शव का शिनाख्त नहीं हो सकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >