दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की गयी जान, लोगों ने जाम की सड़क

जिले में सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ तेजी से बढ़ रहे हैं. बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था के कारण राह चलते लोगों की जानें जा रही है.

साहेबपुरकमाल. जिले में सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ तेजी से बढ़ रहे हैं. बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था के कारण राह चलते लोगों की जानें जा रही है. सड़क हादसे की राेकथाम के लिए जिला प्रशासन की सभी कवायदें धरी-की-धरी जा रही है. मंगलवार की रात्रि में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है. पहला हादसा एनएच 31 पर साहेबपुरकमाल पुरानी थाना चौक के समीप हुआ. जहां एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कुरहा गांव निवासी मो इसराफिल उर्फ भुट्टू के 18 वर्षीय पुत्र मो अमानत के रूप में हुई है. दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घटना स्थल पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गयी. देखते ही देखते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मुआवजे की मांग को लेकर एनएच- 31 को जाम कर आवागमन को पूरी तरह ठप कर दिया. इससे एनएच-31 के दोनों तरफ सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयीं. काफी अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. सूचना पाकर थाना प्रभारी सिंटू कुमार जामस्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश में जुट गये. काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए् ने सड़क को जाम से मुक्त कर दिया. जिससे सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ. ग्रामीणों के अनुसार अमानत काफी गरीब परिवार का एक मात्र कमाऊ पुत्र था. वह गैरेज में काम सीख रहा था, जबकि उसका पिता ठेला चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था. मंगलवार की शाम वह दूध लाने साहेबपुरकमाल गया था. रात में वापस आने के क्रम में पुरानी थाना चौक से कुछ दूर आगे बढ़ने पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची थाना की पुलिस ने घायल को पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. यह मनहूस खबर ज्योंहि परिवार वालों को मिली परिवार में चीख पुकार मच गया. मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गये. वहीं दूसरा हादसा साहेबपुरकमाल एनएच 333बी सड़क पर मंगलवार की आधी रात में हुआ. यहां अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. मृतक की पहचान खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर कारू मंडल टोला निवासी राजकुमार मंडल के 28 वर्षीय पुत्र अजय मंडल के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान रहीमपुर निवासी कपिलदेव मंडल का 36 वर्षीय पुत्र रंजीत मंडल के रूप में हुई है.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया, जबकि घायल को पीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बेगूसराय रेफर कर दिया..बताया जाता है कि मंगलवार की रात रहीमपुर कारू मंडल टोला निवासी विनय मंडल की बारात मुंगेर जिला के नौवागढ़ी जा रही थी. सभी बाराती चार पहिया वाहन से गया था जबकि लड़का का चचेरा भाई अजय मंडल और उसका ग्रामीण रंजीत मंडल दोनों एक ही बाइक से बाराती नौवागढ़ी जा रहा था. जब दोनों हीरा टोल जीरोमाअल से एनएच- 333बी सड़क पर करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ा था तभी गलत दिशा में तेज गति से सामने से आ रही ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मारते आगे भाग गया. टक्कर होने से बाइक सवार अजय मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि रंजीत मंडल घायल हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >