नगर पर्षद उपाध्यक्ष के बेटे समेत दो की गोली मार हत्या

अपराधियों ने बीहट के वार्ड संख्या छह निवासी सह नगर पर्षद के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के पुत्र यश राज व बीहट गुरुदासपुर टोला निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी.

बेगूसराय : सहायक थाना गढ़हरा स्थित ठकुरीचक लीची बागान में बुधवार को अपराधियों ने बीहट के वार्ड संख्या छह निवासी सह नगर पर्षद के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के पुत्र यश राज व बीहट गुरुदासपुर टोला निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना गढ़हारा की पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया. इसी दौरान परिजनों ने जीरोमाइल में गोलंबर के पास पुलिस की गाड़ी को शव के साथ रोक लिया. इस दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई. आक्रोशित लोगों ने पुलिस के दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद दोनों शवों को जीरोमाइल गोलंबर के पास रखकर सड़क जाम कर दी.

गोपालगंज में दुकानदार को मारी गोली, मौत

जादोपुर थाने के बरइपट्टी में बुधवार की देर शाम अपराधियों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. मृत दुकानदार की पहचान बरइपट्टी गांव निवासी त्रिलोकी साह के रूप में हुई है़ सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने सदर अस्पताल पहुंच कर जांच की़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >