ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी

ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

खोदावंदपुर. ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. यह घटना मंगलवार की देर शाम बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर बरियारपुर पश्चिमी महावीर चौक के समीप घटी. घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना खोदावन्दपुर पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, पुअनि कन्हैया कृष्ण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुट गये और दुर्घनाग्रस्त ट्रैक्टर व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. जख्मी की पहचान मेघौल गांव के वार्ड 14 निवासी बालो सहनी का 35 वर्षीय पुत्र बेचन सहनी एवं इसी गांव के खलठ सहनी के 20 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार के रूप में की गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक बाड़ा पेठिया से सब्जी खरीदकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी घटनास्थल के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी युवकों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी बेचन सहनी की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >