बरौनी जंक्शन पर 53.85 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बरौनी जंक्शन पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. कोलकाता-दरभंगा मिथिला एक्सप्रेस से 53.85 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Begusarai News: बरौनी जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बरौनी जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता-दरभंगा मिथिला एक्सप्रेस से हुई गिरफ्तारी

जीआरपी बरौनी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात बरौनी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15233 (कोलकाता-दरभंगा मिथिला एक्सप्रेस) में जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान कोच संख्या A1 के पास ट्रॉली बैग लिए दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

ट्रॉली बैग से 53.85 लीटर विदेशी शराब बरामद

तलाशी लेने पर आरोपियों के ट्रॉली बैग से विभिन्न ब्रांड की कुल 53.85 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मधुबनी जिले के प्राइवेट बस स्टैंड निवासी आनंद कुमार तथा मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट (राघोपुर) निवासी महानंद राय के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया है. रेल पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Niraj Kumar

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >