दोहरे हत्याकांड के दो आरोपितों ने किया सरेंडर

बेगूसराय में 29 जुलाई को गढ़हारा ओपी के ठकुरीचक में बीहट नगर पर्षद के पार्षद धर्मेंद्र कुमार के पुत्र यशराज एवं सौरभ कुमार की हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को दो आरोपितों ने एसपी आवास में सरेंडर किया़

बेगूसराय. पिछली 29 जुलाई को गढ़हारा ओपी के ठकुरीचक में बीहट नगर पर्षद के पार्षद धर्मेंद्र कुमार के पुत्र यशराज एवं सौरभ कुमार की हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को दो आरोपितों ने एसपी आवास में सरेंडर किया़ सरेंडर करनेवाले दोनों आरोपितों में ठकुरीचक निवासी सन्नी कुमार एवं बुद्धन कुमार शामिल हैं. गौरतलब है कि दोहरे हत्याकांड के मुतालिक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने गढ़हारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज मामले में आत्मसमर्पण किये दोनों आरोपितों समेत दानी सिंह एक अन्य अज्ञात को आरोपित बनाया था. आत्मसमर्पण कर रहे दोनों आरोपितों ने एसपी आवास पर बताया इस कांड में मुझे निर्दोष फंसाया गया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >