Begusarai News : बालू के अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर ट्रैक्टर ड्राइवर को मारी गोली

Begusarai News : जिले में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार की अहले सुबह भी बेखौफ बदमाशों ने मटिहानी इलाके में एक ट्रैक्टर ड्राइवर को गोली मारकर घायल कर दिया.

बेगूसराय/मटिहानी. जिले में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार की अहले सुबह भी बेखौफ बदमाशों ने मटिहानी इलाके में एक ट्रैक्टर ड्राइवर को गोली मारकर घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गोसाई टोला गांव की है. घायल ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी विशो यादव के पुत्र ज्योतिष कुमार (28) के रूप में हुई है.

मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गोसाई टोला गांव की की घटना

बताया जा रहा है कि अवैध बालू खनन को लेकर यह गोलीबारी की घटना हुई है. हालांकि घायल ड्राइवर द्वारा दूसरी कहानी बताई जा रही है. घायल ज्योतिष कुमार ने बताया कि वह कमरुद्दीनपुर गांव का रहने वाला है और सिहमा गोसाई टोला मौसी के घर गया था. आज अहले सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर निकाला था तभी बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसे लग गई है.

घायल ड्राइवर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल से पूछताछ किया तथा मामले की छानबीन कर रही है.घटना का कारण घायल ने नहीं बताया लेकिन गांव में चर्चा है कि घायल एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता है और सिहमा दियारा इलाके में गंगा के उजले बालू के अवैध रूप से हो रहे खनन में पूरी रात लगा रहता है. इस अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर बराबर गोलीबारी होते रहता है. इसी में फायरिंग के दौरान ज्योतिष को गोली लगी है.

डीएसपी ने प्रेस को दी घटना की जानकारी

इस बाबत सदर डीएसपी 2 भास्कर रंजन ने मटिहानी थाना पर प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि यह संपूर्ण घटना साजिश के तहत घटित हुआ है. उन्होंने बताया कि शनिवार के सुबह लगभग 4 बजे सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन पुर निवासी विशो यादव के 25 वर्षीय पुत्र ज्योतिष कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर देने की सूचना मिली, मटिहानी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अपने साथ मटिहानी थाना पर लाया उसके बाद उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया फिर ज्योति कुमार यादव के द्वारा एक प्राथमिकी मटिहानी थाना में दर्ज करवाई गई. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि ज्योतिष कुमार यादव सिहमा पथला टोल अपने मौसी के यहां आया हुआ था. मॉर्निंग वॉक के लिए वह घर से बाहर निकाला. इसी क्रम में दो पिस्टल धारी युवक ने उसे पकड़ लिया एक को वह पहचान गया जो सिहमा निवासी कारू सिंह था. दूसरा को वह पहचान नहीं पाया कारू सिंह उसे जान से मारने की नीयत से गोली मार दिया. हालाकि गोली उसके बाये कंधा को छूते हुए निकल गई. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद डीएसपी सदर टू भास्कर रंजन के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी अनुसंधान में जुट गए. इस क्रम में घटना का क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया. बादी के द्वारा बार-बार बयान बदला गया जो बयान वह दिया था वह रिक्रिएट में सच साबित नहीं हुआ. इससे यह प्रतीत होता है कि यह साजिश के तहत कारू सिंह को फंसाने के लिए संपूर्ण घटना को नाटकिय रूप से अंजाम दिया गया. डीएसपी ने बताया कि 13 फरवरी को सिहमा निवासी मणि सिंह उर्फ मोनी सिंह पर सिहमा निवासी कारू सिंह ने मारपीट करने का एक प्राथमिकी दर्ज करवाया था. उसी के प्रतिशोध में इस घटना को घटित करवाया गया जो प्रथम दृष्टिया संपूर्ण रूप से फॉल्स दिख रहा है, इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव ,मटिहानी थाना अध्यक्ष नितेश कुमार,पु अ नी अनिल मिश्रा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >