बरौनी. हाथीदह- बरौनी रेलखंड पर मोर्या एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में सफर कर रहे दंपती के साथ अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक मौर्य एक्सप्रेस के सेकेंड क्लास एसी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. और ट्रेन संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस संबलपुर से पीड़ित दंपती रेलकर्मी गोरखपुर जा रहे थे. इसी दौरान चोरों ने ट्रेन के सेकंड एसी बोगी संख्या ए-1 कोच में सफर कर रहे रेलकर्मी की पत्नी का लेडीज पर्स गायब कर दिया. घटना के बाद जब यात्रियों की नींद खुली तो चोरी का मामला सामने आया. पीड़ित रेलकर्मी संतोष कुमार वर्मा के अनुसार वे उड़ीसा के संबलपुर डिवीजन में कार्यरत हैं. वे छुट्टियों में परिवार के साथ उत्तरप्रदेश स्थित देवरिया जा रहे थे. वे एसी कोच में 31, 32 व 33 नंबर बर्थ पर परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे. उन्होंने बताया की देर रात वे लोग ट्रेन के अंदर सोए हुए थे. सुबह जब ट्रेन बरौनी पहुंची तो नींद खुली तो देखा कि पत्नी का पर्स गायब था. उसमें करीब दस हजार रुपये के अलावा लाखों के जेवरात थे. पीड़ित ने अंदेशा जताया कि चोरी की उक्त घटना हाथीदह और बरौनी स्टेशन के बीच की है. हलांकि इस संबंध में जीआरपी बरौनी थाना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. इस संबंध में जीआरपी बरौनी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि इस प्रकार की किसी घटना की सूचना किसी रेलयात्री या कर्मी के द्वारा नहीं दी गई है. आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि पीड़ित रेलकर्मी गोरखपुर रेल थाना में कहीं शिकायत दर्ज कराए हों.
मौर्य एक्सप्रेस की एसी बोगी से चोरों ने महिला का पर्स किया गायब
हाथीदह- बरौनी रेलखंड पर मोर्या एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में सफर कर रहे दंपती के साथ अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
