भगवानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में युवक की माैत

तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत छतरी टोल मोर के समीप गुरुवार को देर संध्या सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है.

भगवानपुर. तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत छतरी टोल मोर के समीप गुरुवार को देर संध्या सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. घटना के संबंध में तेयाय ओपी प्रभारी नूतन कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर संध्या गश्ती में तैनात एएसआई सरोज कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल पड़े युवक को उठा कर अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा इलाज के लिए ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के रहने वाले परम पासवान के करीब 38 वर्षीय पुत्र पप्पू पासवान के रूप में की गई है.

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक अपने साढू के यहां दादपुर गांव आया था. साढू के पिता के मृत्यु उपरांत श्राद्ध कर्म था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. उक्त मृतक को एक पुत्री है. सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. बड़ी संख्या में लाेग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दिया. लोगों ने इस घटना को दुखद बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >