बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम मजदूरों की हड़ताल जारी

बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम भगवानपुर के मजदूरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को चौथे दिन जारी रहा.

भगवानपुर. बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम भगवानपुर के मजदूरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को चौथे दिन जारी रहा. इस दौरान गोदाम के मजदूरों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम परिसर में दर्जनों मजदूरों ने बिहार राज्य खाद्य निगम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी बकाया राशि भुगतान करने की मांग किया. मजदूरों ने बताया कि हमलोगों का मजदूरी करीब छह माह से नहीं मिल रहा है, साथ ही ई पी एफ का राशि भी जमा नहीं किया जाता है. आक्रोशित मजदूरों ने बताया कि हमलोगों को समय से मजदूरी नहीं मिलने के कारण भुखमरी के कगार पर हमलोग आ गए हैं. जब तक बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया जायेगा, तब तक हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे. उक्त हड़ताल में सुधीर पासवान, कृष्ण कुमार साह, रंजय पासवान, विपिन कुमार, दशरथ महतो, मदन पासवान, मनोज सदा, पोखो तांती, जगदीश सदा, मूषो सदा सहित दर्जनों मजदूर शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >