राष्ट्रीय भाषा पुरस्कार मिलने की खुशी में विद्यालय परिवार ने उर्दू शिक्षक का किया स्वागत

प्रखंड क्षेत्र के मुजफ्फरा निवासी मो वसीउल हक अंसारी स्नातक उर्दू शिक्षक उर्दू मध्य विद्यालय मुजफ्फरा को विशेषकर उर्दू के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ भारत के द्वारा राष्ट्रीय भाषा पुरस्कार के लिए चयन किया गया था.

वीरपुर. प्रखंड क्षेत्र के मुजफ्फरा निवासी मो वसीउल हक अंसारी स्नातक उर्दू शिक्षक उर्दू मध्य विद्यालय मुजफ्फरा को विशेषकर उर्दू के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ भारत के द्वारा राष्ट्रीय भाषा पुरस्कार के लिए चयन किया गया था. इस कार्यक्रम के तेहत विगत 10 जनवरी को राष्ट्रीय खिलाफत समिति भवन मुंबई में मोमेंटो, चादर, गोल्डमेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया था. इसी के तेहत विद्यालय परिवार और ग्रामीणों के द्वारा साथ चादर, बुके, माला, कलम भेंट कर स्वागत किया गया. मौके जामा मस्जिद मुजफ्फरा के इमाम मौलाना मोहम्मद अनवर जमील ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार को बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. इमाम सह ग्रामीण हाफिज मो उमर फारुक साहब ने कहा कि शिक्षकों तथा क्षेत्रवासियों के लिए यह प्रेरणा स्रोत है. कार्यक्रम का संचालन उर्दू शिक्षक मो आबिद ने किया. इस अवसर पर शाकिर अनवर, सिराजुद्दीन रहमानी, जियाउल हक, प्रमोद कुमार, पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, डॉ हसमत ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भबिष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >