कृतिटोल आहोक घाट के पर्चाधारियों की समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान : डीएम

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत डीएम श्रीकांत शास्त्री गुरुवार को साहेबपुरकमाल प्रखंड पहुंचे.

साहेबपुरकमाल. प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत डीएम श्रीकांत शास्त्री गुरुवार को साहेबपुरकमाल प्रखंड पहुंचे. जहां कृतिटोल आहोक घाट के सैकड़ों पर्चाधारियों ने डीएम को घेर लिया और सरकार द्वारा प्रदत जमीन का पर्चा की जमीन को भू-माफिया द्वारा खाली करने का दवाब बनाने का आरोप लगाया. जिस पर डीएम ने सभी पर्चाधारियों को शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. प्रखंड सभागार में पहुंचने पर उन्होंने जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों के साथ अलग अलग बैठक कर विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान डीएम ने राजस्व एवं भूमि सुधार,शिक्षा,स्वास्थ्य, कृषि, पीएचइडी, बीवीजी रामजी, विद्युत, सांख्यिकी, खाद्य एवं आपूर्ति सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमजोर प्रगति वाले विभाग के अधिकारी को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिये. प्रशासनिक बैठक में डीएम ने विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का नियमित भ्रमण करने का संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देश दिया. जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में डीएम क्षेत्र की समस्या से रूबरू हुए. इस दौरान सनहा पूर्वी पंचायत का मुखिया अशोक सिंह, सादपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया बबिता कुमारी और सादपुर पूर्वी पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव ने सादपुर चौकी चौड़ में जल जमाव की समस्या से डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हजारों एकड़ जमीन में जलजमाव से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है इसलिए जलनिकासी का ठोस उपाय होना जरूरी है., जबकि सादपुर गांव में बने हॉस्पिटल में डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति करने की भी मांग की. पंचायतों में नल जल योजना , सहित अन्य योजनाओं का मामला भी उठाया गया जिसपर डीएम ने मौजूद अधिकारियों को इन समस्या का समाधान के लिए तुरंत पहल करने को कहा. मौके पर बीडीओ रवि सिन्हा, सीओ संतोष कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनामिका कुमारी सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

मुखिया ने डीएम को योजनाओं को शामिल करने के लिए दिया आवेदन

प्रखंड क्षेत्र के सनहा पश्चिम पंचायत की मुखिया पूनम देवी ने बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को आवेदन देकर पंचायत के सम्यक और सर्वांगीण विकास हेतु निम्न योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने का अनुरोध किया है. मुखिया ने आरइओ सड़क से पंचायत भवन के दक्षिण दीवार के उत्तर खाली जगह से उपस्वास्थ्य केन्द्र तक मिट्टी, ईंट एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य, उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं पंचायत भवन का सौंदर्याकरण कार्य, वार्ड 11 में जीविका दीदी भवन का निर्माण कार्य, सनहा पश्चिम पंचायत अंतर्गत वार्ड 11 में विवाह भवन निर्माण कार्य, सनहा पश्चिम पंचायत अंतर्गत वार्ड 11 में राजेंद्र प्रखंड पुस्तकालय का निर्माण कार्य, सनहा पश्चिम पंचायत अंतर्गत वार्ड 11 में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य, गुप्ता बांध से लेकर प्रदीप महतों के घर तक मिट्टी, ईंट सोलिंग कार्य को पंचायत विकास योजनाओं में शामिल करने का अनुरोध किया है ताकि उक्त योजनाओं का जनहित कार्यों में संचालन हो सके. मुखिया ने डीएम से अपने स्तर से अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने की भी मांग की है. मुखिया ने डीएम की प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान उन्हें डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु उपलब्ध भूमि का सारा दस्तावेज सौंपकर प्रसंग पत्र 471 दिनांक 27/3/2023 के तहत गैर मजरूआ खास की भूमि पर कुछ भू माफिया के द्वारा अवैध कब्जा का भी प्रमाण दिया है. मुखिया ने डीएम से अनुरोध किया है कि उक्त भूमि की जांचोपरांत जमाबंदी रद्द किया जाए ताकि डिग्री कॉलेज निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >