विधायक ने सीएम क्षेत्र विकास योजना से निर्मित रंगमच का किया उद्घाटन

सलौना के कलाकारों की चाहत थी कि जनता पुस्तकालय परिसर में एक रंगमंच बने. जिस मंच से कला, साहित्य के साथ-साथ गांव के लोगों का विभिन्न कार्यक्रम संपादित हो सके.

बखरी. सलौना के कलाकारों की चाहत थी कि जनता पुस्तकालय परिसर में एक रंगमंच बने. जिस मंच से कला, साहित्य के साथ-साथ गांव के लोगों का विभिन्न कार्यक्रम संपादित हो सके. आज हमें खुशी हो रही है कि सभी कलाकार एवं यहां कि जनता को 14 लाख 20 हजार 400 रुपये की लागत से तैयार रंगमंच आपलोगों को सुपुर्द कर रहा हूं. उक्त बातें सोमवार की संध्या में जनता पुस्तकालय सलौना परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत योजना एवं विकास विकास विभाग मद से नवनिर्मित रंगमंच का उद्घाटन करते हुए बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने कही. उन्होंने आगे कहा कि बखरी की जनता ने हमें विधानसभा में यहां की समस्याओं को उठाने हेतु भेजे हैं. आपलोग देखते होंगे कि जब भी सदन चलता है तो बखरी की बात विधानसभा में गूंजता रहता है. इसी का नतीजा है कि रामपुर में डिग्री कॉलेज,सिमरी में अतिपिछड़ी जाति के बच्चों के लिए कर्पूरी छात्रावास,सोनमा में आइटीआइ विद्यालय बन रहा है. वही आगामी दिनों में व्यवहार न्यायालय,अस्पताल,ब्रह्मदेवनगर एवं निशिहरा के बीच चन्द्रभागा नदी में पुल,पीरनगर से रजाकपुर के बीच मुसवा पुल,बैरवा मुसहरी के बागमती नदी में पुल,पार्वतीपुर में पुल सहित कई पुल एवं सड़क बनने वाला है.सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा के जिला कार्यकारणी सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि सूर्यकांत बेगूसराय जिला का पहला विधायक है, जो हर दिन सदन में बखरी क्षेत्र सहित राज्य स्तर पर नीतिगत सवालों को उठाने का काम करते है.

विधायक के प्रयास से सलौना में कई कार्य होने वाले हैं : बलराम

बलराम स्वर्णकार ने कहा कि विधायक सूर्यकांत पासवान के प्रयास से सलौना में अच्छी सड़क, मध्य विद्यालय सलौना को प्लस 2 का दर्जा,बड़ी ठाकुरबाड़ी में नगर परिषद बखरी की ओर से पार्क निर्माण सहित कई कार्य हुए हैं और कई कार्य होनेवाले हैं.सभा को नगर परिषद बखरी के उपसभापति ज्ञानती देवी ने सलौना में रंगमंच बनाने के लिये आभार व्यक्त किया.साथ ही उन्होंने कहा सलौना को ओर सुंदर बनाने की बखरी नगर परिषद कई तरह की अयोजन बनायी गयी है. वहीं सभा यूथ फेडरेशन के संयोजक जितेन्द्र जीतू ने मांग करते हुए कहा कि इस मंच का नाम स्वर्गीय लक्ष्मी स्वर्णकार रंगमंच रखा जाय.सभा को खेत मजदूर के अंचल सचिव सुरेश सहनी,संजय महतों, रामसेवक महतो, अनिल चौधरी, सुमित चौधरी, श्रीराम चौरसिया, विजय मुखिया सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता मो आजाद ने की. कर रहे थे.कार्यक्रम में जन नाट्य संघ बेगूसराय नगर एवं बीहट इफ्टा द्वारा जनगीत, जट-जटिन, गोधना गीत, झिझिया, लोक भाव नृत्य की प्रस्तुतिकरण दर्शको का मन मोह लिया. साथ ही, स्थानीय हिप-हॉप डांस क्लब के कलाकारों के आकर्षक कार्यक्रम से दर्शक मंत्र-मुग्ध हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >