रोमांचक मुकाबले में मिजोरम की टीम ने बिहार को 6-1 से हराया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत दूसरे दिन शाम चार बजे से पुरुष के ग्रुप- बी वर्ग के टीमों के बीच दो मैच खेले गये.

बेगूसराय. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत दूसरे दिन शाम चार बजे से पुरुष के ग्रुप- बी वर्ग के टीमों के बीच दो मैच खेले गये. यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव बरौनी में बिहार एवं मिजोरम के बीच मैच खेला गया. वहीं आइओसीएल बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में दिल्ली एवं झारखंड के टीमों के बीच मुकाबला हुआ. यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव बरौनी में बिहार एवं मिजोरम के टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मिजोरम की टीम ने बिहार को 6-1 से हराया. मिजोरम की ओर से पहला गोल लालरूआतिका ने 24वें मिनट पर किया. वरलालरामनखा ने 27वें मिनट पर दूसरा एवं 45 3 मिनट पर तीसरा गोल किया. हेनरी लालहेनजोवा ने 56वें मिनट पर चौथा गोल किया. सब्टीच्यूट के तौर पर आये जूडिनपूईया ने 90 4 मिनट पर पांचवा गोल किया. बिहार के कप्तान आयुष कुमार ने 31वें मिनट पर अपने ही गोल में एक गोल कर दिया. जिससे मिजोरम की टीम का स्कोर 6 हो गया. वहीं बिहार की ओर से एक मात्र गोल कप्तान आयुष कुमार ने 84वें मिनट में किया. बिहार के खिलाड़ी अजीत कुमार को 90वें मिनट में एक यलो कार्ड मिला. मिजोरम ने पहले हॉफ में 04 गोल किया एवं दूसरे हाफ में 02 गोल दागे, जबकि बिहार की टीम दूसरे हाफ में मात्र एक गोल कर सकी.

दिल्ली की टीम ने झारखंड को 1-0 से हराया

आइओसीएल बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में दिल्ली एवं झारखंड के टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले मे दिल्ली की टीम ने झारखंड की टीम को 1-0 से हराया. दिल्ली टीम के तरफ से पहले हाफ में टिकटैक सेखरी ने 45वें मिनट पर गोल दागा. झारखंड टीम द्वारा एक ही गोल नहीं किया जा सका. मैच काफी रोमांचक रहा, अंतिम समय तक झारखंड की टीम गोल करने का प्रयास करती रही, लेकिन सफल नहीं हो सकी. दिल्ली के दो खिलाड़ी ध्रीतेन मेहरा को 53वें मिनट एवं कार्तिक को 62वें मिनट पर मैच रेफरी ने यलो कार्ड दिया. वहीं झारखंड की टीम के एक खिलाड़ी संजीव टुडू को 74वें मिनट पर यलो कार्ड मिला. दशकों की भीड़ ने दोनों स्टेडियम में खिलाड़ियों का खूब हौसल अफजाई किया. दोनों मैच रोमांच से भरा रहा, विजेता टीमें मे खुशी की लहर साफ दिखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >