बाल विकास परियोजना व पोषण अभियान के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना एवं पोषण अभियान के कार्यों की विस्तृत समीक्षा के लिये एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

बेगूसराय. कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना एवं पोषण अभियान के कार्यों की विस्तृत समीक्षा के लिये एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले की सभी 18 परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित योजनाओं, बुनियादी ढांचे तथा स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख संकेतकों की प्रगति की गहन समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि कुल 3360 स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों में से 3342 केंद्र वर्तमान में क्रियाशील हैं. माह अप्रैल 2026 तक 3212 केंद्रों में शौचालय तथा 3191 केंद्रों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है. मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा करते हुए पाया गया कि वर्तमान में 79 महिला पर्यवेक्षिका कार्यरत हैं, जबकि 42 पद रिक्त हैं. इसके अतिरिक्त 3185 सेविका एवं 2914 सहायिका कार्यरत हैं, वहीं सेविकाओं के 175 तथा सहायिकाओं के 446 पद रिक्त हैं. इन रिक्तियों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया. स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में जिले ने सकारात्मक प्रगति दर्ज की है। गंभीर कुपोषण का प्रतिशत मार्च 2026 के 2.53 प्रतिशत से घटकर अप्रैल 2026 में 2.18 प्रतिशत हो गया है, वहीं मध्यम कुपोषण भी 3.99 प्रतिशत से घटकर 3.84 प्रतिशत पर आ गया है. गृह भ्रमण (होम विजिट) के मामले में जिले ने 97.74 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है. डिजिटल मॉनिटरिंग के तहत पोषण ट्रैकर डैशबोर्ड के आधार पर प्रखंड समन्वयकों की रैंकिंग जारी की गयी, जिसमें मंसूरचक परियोजना 94.96 प्रतिशत औसत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही. गढ़पुरा (92.87 प्रतिशत) द्वितीय तथा डंडारी (91.51 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रही. बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा कम प्रगति वाले परियोजनाओं को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित भुगतान एवं सत्यापन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये. बैठक में डीपीओ आईसीडीएस रश्मि कुमारी सहित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >