भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा समसा पीडब्ल्यूडी पथ पर भगवानपुर गांव स्थित शिव मंदिर के पास बीते बुधवार को घायल अवस्था में बाइक सवार युवक को डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह, सैफ चालक संदीप कुमार व सिपाही राहुल कुमार ने तत्परता दिखाते हुए ससमय अस्पताल पहुंचाया. जिससे चिकित्सकों द्वारा घायल युवक की जान बचाई जा सकी.
एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
इस सड़क दुर्घटना में डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी एसआई सुबोध कुमार सिंह, सैफ चालक संदीप कुमार व सिपाही राहुल कुमार ने निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करने की मिसाल पेश किया था. जिससे पुलिस के प्रति आम लोगों में विश्वास बढ़ा. जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष ने डायल 112 टीम के पदाधिकारी एसआई सुबोध कुमार सिंह, सैफ चालक संदीप कुमार व सिपाही राहुल कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. साथ ही डायल 112 पुलिस बल के कार्य सराहनीय एवं प्रशंसनीय बताते हुए बधाई दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
