मोती चौक से पेप्सी प्लांट तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

बरौनी प्रखंड के मोती चौक से लेकर पेप्सी प्लांट तक अवध-तिरहुत रोड पर अवैध अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से हटाया गया.

बीहट. बरौनी प्रखंड के मोती चौक से लेकर पेप्सी प्लांट तक अवध-तिरहुत रोड पर अवैध अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से हटाया गया. अवध- तिरहुत सड़क के दोनों साइड सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बने झोपड़ी, दुकान, चाहरदीवारी सहित अन्य अवरोधों को हटाया गया.सीओ बरौनीसूरजकांत ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध रुप से अतिक्रमण को 18 तारीख तक स्वेच्छा से हटाने को लेकर सूचना दी गयी थी. हालांकि इस सूचना के बाद बहुत लोगों ने सरकारी जमीन पर बने झोपड़ी, दुकान को अपने मन से हटाना शुरू कर दिया था. जिन लोगों ने जगह खाली नहीं किया वहां जेसीबी की मदद से आज हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया. इस मौके पर बरौनी थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौजूद थे. वहीं राजस्व पदाधिकारी राम विनोद ठाकुर ,राजस्व कर्मी जावेद हुसैन अली, नितिन कुमार, अंचल अमीन राकेश कुमार, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, बरौनी थाना के एसआइ पप्पू कुमार सिंह,सुभाष कुमार आदि मौजूद थे. बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार 30 जनवरी को अपनी संभावित समृद्धि यात्रा के दौरान बखरी से बरौनी प्रखंड क्षेत्र के न्यू इंडस्ट्री कैंपस बियाडा में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे. जहां उनके द्वारा रिलायंस कैंपा कोला फैक्ट्री (जो लगभग 1300 करोड़ की योजनाओं का) की आधारशिला रखेंगे. वहीं मेडिकल कालेज का निरीक्षण तथा जन संवाद कार्यक्रम में भी लोगों से बात करने के बाद समीक्षात्मक बैठक भी अधिकारियों के साथ कर सकते हैं. जिसके लिए हर तरफ जोर-शोर से जिला प्रशासन द्वारा तैयारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >