Begusarai News : मांगों को लेकर एमआरडी इंटर कॉलेज के शिक्षकों व कर्मियों ने की हड़ताल

Begusarai News : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एम आर डी इंटर कॉलेज मेघौल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल की.

खोदावंदपुर. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एम आर डी इंटर कॉलेज मेघौल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल की. वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आयोजित एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल कार्यक्रम में वित्तरहित शिक्षण संस्थान के कर्मियों को अनुदान के बदले वेतनमान दिये जाने, शिक्षकों व कर्मियों की आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष किये जाने, पिछले सत्रों के बकाये अनुदान का एकमुश्त भुगतान किये जाने, सेवानिवृति के बाद पेंशन देने समेत कई मांगों को लेकर आगामी 10 मार्च को आहूत विधानमंडल का घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति भी बनायी गयी.

हड़ताल के दौरान ये लोग रहे मौजूद

हड़ताल कार्यक्रम में इस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सरोज कुमार सिंह, शारदानंद झा, पंकज कुमार, विजय कुमार झा, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, कर्मी बैद्यनाथ पासवान, विश्वनाथ पासवान, सरोज कुमार महतो, शम्भू सिंह, अरविंद शर्मा, दिनेश झा आदि ने अपने विचार रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >