विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने निकाला आक्रोश मार्च

विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने आक्रोश मार्च निकालकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिंग कॉलेज में विरोध प्रकट किया.

बेगूसराय. विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने आक्रोश मार्च निकालकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिंग कॉलेज में विरोध प्रकट किया. छात्राओं ने कॉलेज कैंपस के प्रशासनिक भवन से मुख्य द्वार तक कैंडल लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार एवं न्यायालय से न्याय की गुहार लगायी. इस अवसर पर नेतृत्व करते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम सत्र की छात्रा कोनिका राज ने कहा कि आज जिस प्रकार छात्राओं के साथ अन्याय हो रहा है वह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. हम सभी इसी समाज का हिस्सा है एवं इस समाज में छात्राएं बलात्कार एवं मौत का शिकार हो रही है यह हमें स्वीकार्य नहीं है. प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में नारियों को देवी के रूप में पूजा जाता है किंतु कुछ असामाजिक तत्व उनके ऊपर कुदृष्टि रखते हैं. इसके लिये विद्यार्थी परिषद शेरनी को तैयार कर रही है. निर्भया कांड के उपरांत 60 लाख से अधिक छात्राओं को मिशन साहसी का प्रशिक्षण देकर हमने उन्हें इस योग्य बनाया है आगे भी हमारा यह कार्य जारी रहेगा. जिला मीडिया संयोजक अमन कुमार एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष के कार्यकर्ता अमन कुमार ने कहा कि जिस प्रकार हमारे समाज में छात्राएं आगे बढ़कर सभी गतिविधियों में भाग लेती है तो समाज के विभिन्न अंगों को उनके गतिविधियों में सहभागी बनाना चाहिए किंतु छात्राएं शोषण का शिकार हो रही है और शोषक भी हमारे समाज के पुरुष वर्ग ही हैं यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है. तकनीकी शिक्षा की छात्रा रश्मि एवं सोनल ने कहा कि आज के समय में यदि सरकार यह दावा करती है कि छात्राएं सुरक्षित जीवन के लिये सरकार एवं न्यायालय से उम्मीद करती है तो सरकार को भी महिला समाज के उत्थान के लिये प्रयासरत रहना चाहिए. छात्रा कार्यकर्ता जेहान एवं शिवांशु यादव ने प्रशासन पर प्रश्न खड़ा करते हुए शंभू गर्ल्स हॉस्टल एवं गायत्री को शीघ्र न्याय देने के लिए बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की. सुयशी और पूजा ने कहा कि छात्राओं के साथ अन्याय जब भी होगा विद्यार्थी परिषद इसका डटकर मुकाबला करेगी आज यदि हम चुप रहे तो समाज के आतातायी शक्ति फन फैलाएगी जो हमें स्वीकार्य नहीं है. इस अवसर पर राहुल, गौरव, रोहित, प्रीति, रिमझिम, सोनाली, गौरी समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >