'छात्रों की गूंज' अभियान पहुंचा बेगूसराय, निजी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को किया गया जागरूक

'छात्रों की गूंज' अभियान ने बेगूसराय के निजी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया. इस दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और भर्ती कैलेंडर की मांग भी उठी.

Chhatron Ki Goonj Campaign Begusarai : मुख्यालय में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व जिले के अभियान संयोजक एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया. इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा, छात्र अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया.

Begusarai News : छात्रों को अधिकार और जिम्मेदारियों के प्रति किया जागरूक

अभियान के दौरान छात्रों से संवाद स्थापित कर उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की अपील की गई. साथ ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को खुलकर साझा किया.

'जागरूक छात्र ही देश का भविष्य'

अभिषेक सिंह ने कहा कि छात्र ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं. जागरूक, शिक्षित और संगठित छात्र समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं. उन्होंने कहा कि 'छात्रों की गूंज' अभियान का उद्देश्य प्रत्येक छात्र तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना, उनके समाधान के लिए प्रयास करना और उन्हें सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित करना है.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और भर्ती कैलेंडर की उठी मांग

अभियान के दौरान छात्रों से अधिक संख्या में जुड़ने और अपनी बात बेझिझक रखने की अपील की गई. इस मौके पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई. साथ ही परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक वर्ष सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग भी उठाई गई. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin Kumar Mishra

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >