19,48,676 मतदाताओं का गणना प्रपत्र ऑनलाइन पोर्टल पर हुआ अपलोड

जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है.

बेगूसराय. जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 22,45,144 मतदाताओं में से 20,17,588 मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरा जा चुका है, इनमें 19,48,676 मतदाताओं का गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी किया जा चुका है. जो कि 86.80 प्रतिशत है. डीएम तुषार सिंगला ने शेष बचे मतदाताओं जिनका गणना प्रपत्र अब तक नहीं भरा गया है, उनकी सूची बीएलओ एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गयी है. इस कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्धारित समय के पहले कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. वहीं बीएलओ भी लगातार क्षेत्र में लोगों से गणना प्रपत्र भरवाकर वापस लेने का काम कर रहे हैं.

अवैध मतदाताओं को चिह्नित करना लक्ष्य : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का मुख्य उद्देश्य अवैध मतदाताओं को चिन्हित करना है. साथ ही साथ मृत मतदाताओं का नाम विलोपित किया जायेगा. इस संबंध में बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को प्रपत्र भरकर जमा करने के लिए जागरूक कर रहे हैं. बताया जाता है कि वैसे मतदाता जिनका नाम वर्ष- 2003 में मतदाता सूची में था उन्हें सिर्फ प्रपत्र भरकर अपनी पूरी जानकारी देनी है. वहीं 2003 के बाद जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा है वैसे मतदाताओं को अपने जन्मतिथि जिस कागजात में हो वैसे एक प्रूफ जमा करना होगा. मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हैं.

नगर निगम क्षेत्र के 10 स्थानों पर बना गणना प्रपत्र संग्रहण केंद्र : नगर निगम क्षेत्र के 10 स्थानों पर विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र संग्रहण केंद्र की स्थापना की गयी है. पिछले दिनों निर्वाचन की समीक्षा के दौरान ऐसा पाया गया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रपत्र संग्रहण कार्य धीमा है. डीएम ने निर्देश दिया कि इन 10 स्थानों पर भी गणना प्रपत्र आमलोग जमा कर सकते हैं. इससे कार्य मे तेजी आयेगी. वहीं सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड भी लगाया गया है. जिसके माध्यम से मतदाता क्विआर स्कैन कर अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >