19 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस के द्वारा बुधवार की रात वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के एन एच 31 स्थित एक लाइन होटल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से लगभग 19 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

बलिया. स्थानीय पुलिस के द्वारा बुधवार की रात वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के एन एच 31 स्थित एक लाइन होटल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से लगभग 19 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक सत्यव्रत सिंह के नेतृत्व में एन एच 31 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. जिस दौरान एक युवक स्प्लेंडर बाइक से बोरी में भरकर अमेरिकन प्राइड गोल्ड प्राइड व्हिस्की 180 एम एल के 30 पीस एवं ऑफिसर चॉइस व्हिस्की 180 एम एल के 74 पीस कुल 18.72 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया. साथ ही मौके से शराब तस्कर को भी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड 6 निवासी स्व रामेश्वर यादव के पुत्र गजेंद्र कुमार उर्फ सिधेंद्र कुमार के रूप में कराई गयी है. गिरफ्तार धंधेबाज को मद्य निषेध की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >