Begusarai Flood : बेगूसराय जिले के शाम्हो प्रखंड में आई भीषण बाढ़ से प्रखंड की संपूर्ण आबादी प्रभावित है. मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं. लोगों के लिए एक मात्र नाव ही सहारा बचा है. हालांकि सीओ रजनीश कुमार ने कहा कि शाम्हो प्रखंड के जरूरत के अनुसार नावों का परिचालन कराया जा रहा है. अगले एक-दो दिनों में नावों की संख्या और बढ़ाई जायेगी.
ग्रामीणों ने की अतिरिक्त नावों की मांग
इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से नावों की संख्या कम है. जिला प्रशासन को इस प्रखंड के लिए अतिरिक्त नावों की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगों की परेशानियां कम हो सके.
रात में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
इधर शाम्हो भाकपा अंचल मंत्री अशोक प्रसाद सिंह ने जिला प्रशासन से बिजली व्यवसथा को दुरूस्त रखने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दिन में तो किसी तरह लोग बाढ़ के पानी का सामना कर लेते हैं लेकिन रात के समय में बिजली नहीं रहने से लोगों को कीड़े-मकोड़े से लेकर अन्य समस्याएं उत्पन्न होती है.
Also Read : बेगूसराय : गंगा की तेज धारा में बिजली का पोल गिरा और नाव पलटी; आधा दर्जन लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
सूर्यगढ़ा ग्रिड से जोड़ने की मांग
उन्होंने तत्काल शाम्हो प्रखंड को सूर्यगढ़ा ग्रिड से जोड़ने की मांग की ताकि कम से कम रात के समय में लोगों को हलकान न होना पड़े.
