नगर निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक में कई विकास योजनाओं की मिली स्वीकृति

नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर पिंकी देवी की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में शहर के विकास से जुड़ी कई अहम योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की गयी.

बेगूसराय. नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर पिंकी देवी की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में शहर के विकास से जुड़ी कई अहम योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की गयी. बैठक में नई विज्ञापन नीति लागू करने, निगम की आय बढ़ाने के उपायों तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी विचार-विमर्श हुआ. बैठक के दौरान बिहार नगरपालिका क्षेत्र विज्ञापन नियमावली के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के लिए विनियम प्रारूप के अनुमोदन पर चर्चा की गयी. इस संबंध में अंतिम निर्णय से पूर्व सात सदस्यीय समिति गठित करने का प्रस्ताव पारित किया गया. समिति में चार पार्षद एवं तीन अधिकारी शामिल होंगे, जो प्रारूप का अध्ययन कर अपनी अनुशंसा देंगे. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर एलइडी स्क्रीन अधिष्ठापन के प्रस्ताव को भी बोर्ड ने मंजूरी दे दी. इस पहल से जहां एक ओर आधुनिक सूचना प्रसारण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं विज्ञापन के माध्यम से नगर निगम की आय में भी वृद्धि होने की संभावना जतायी गयी. कार्यालय संचालन और तकनीकी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पीएमयू (परियोजना प्रबंधन इकाई) एजेंसी रखने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया. इस पर अंतिम निर्णय प्रक्रिया जारी है. इसके अलावा पार्षदों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा के बाद प्राथमिकता के आधार पर उनका चयन करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी. बैठक में उपमहापौर अनीता देवी, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, उपनगर आयुक्त ओसामा इब्न मंसूर, नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह, अभय कुमार निराला समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं पार्षदगण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >