प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का बोर्ड लगी स्काॅर्पियो ने युवक को कुचला, मौत

जिले की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. आज भी एसएच 55 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र हरदिया के समीप स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी.

बेगूसराय. जिले की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. आज भी एसएच 55 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र हरदिया के समीप स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. हादसे में दो युवक घायल हो गये. जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी दिवाकर ठाकुर का पुत्र आशीष कुमार अभिषेक (30) स्वास्थ्य विभाग में कांट्रेक्ट पर नौकरी करता है तथा फिलहाल रोसड़ा जेल में काम कर रहा था. रोज की तरह आज वह अपने बाइक से ड्यूटी जा रहा था, तभी हरदिया समीप मंझौल की ओर से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नावकोठी का बोर्ड लगे स्काॅर्पियो ने दो बाइक में ठोकर मार दिया. जिसमें एक बाइक पर सवार आशीष कुमार अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरे बाइक पर सवार रोहित कुमार सहित दो लोग घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि रोज की तरह आशीष आज बाइक से ड्यूटी के लिए घर से ढाई-तीन बजे के आसपास निकले थे. हरदिया के समीप सामने से आ रही स्काॅर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें आशीष का बाइक और शरीर चकनाचूर हो गया. तेज रफ्तार स्कार्पियो पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का बोर्ड लगा हुआ था. उक्त तेज रफ्तार स्कार्पियो एक अन्य बाइक को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकराकर रुक गयी. घटना के बाद उस गाड़ी पर से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का बोर्ड हटा लिया गया है. फिलहाल मुफस्सिल थाने की पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >