सावन की दूसरी सोमवारी पर आलोक धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर

Begusarai News : सावन की दूसरी सोमवारी पर आलोक धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.

Begusarai News : साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के मनोकामना मंदिर आलोक धाम, परोरा सहित विभिन्न शिव मंदिरों में सावन की दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. आलोक धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल के जवानों के साथ मंदिर कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी भी मुस्तैद रहे.

सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ जलाभिषेक

आलोक धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर कमेटी की सक्रियता के कारण जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना में किसी तरह की असुविधा नहीं हुई. मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही. श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..

दूर-दराज से गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालु

सावन की दूसरी सोमवारी पर दूर-दराज के इलाकों से हजारों श्रद्धालु आलोक धाम पहुंचे. श्रद्धालु सुबह छर्रा पट्टी, मल्हीपुर एवं विभिन्न गंगा घाटों पर पवित्र गंगा में स्नान करने के बाद जलपात्र में गंगाजल भरकर नंगे पांव पैदल यात्रा करते हुए आलोक धाम मंदिर पहुंचे. यहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.

श्रद्धा और आस्था से पूरी होती है मनोकामना

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सेवा और सहायता में लगे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभू सिंह, श्यामानंद सिंह, कृष्णा सिंह, अरविंद सिंह, रामविलास सिंह, रामचंद्र सिंह, मुखिया अशोक सिंह और लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आलोक धाम मंदिर में सच्ची श्रद्धा और आस्था से बाबा भोलेनाथ की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है. यही वजह है कि प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं

मंदिर कमेटी की ओर से श्रावणी मेला को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. मंदिर परिसर और आसपास शुद्ध पेयजल, रोशनी, सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है. कमेटी के सदस्य श्रद्धालुओं की सहायता और व्यवस्था बनाए रखने में लगातार जुटे रहे.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >