बेगूसराय: बरियारपुर किसान प्लस टू विद्यालय में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्राओं को अधिकार, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बेगूसराय जिले में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान किशोरियों और छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया. बाल विवाह, साइबर अपराध और नशे के खिलाफ भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

Begusarai News: बेगूसराय जिले में बाल विकास परियोजना (खोदावंदपुर) के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीयकृत किसान प्लस टू विद्यालय (तारा बरियारपुर) में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत 'सखी वार्ता' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों एवं छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना था.

महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा पर जोर

प्रभारी सीडीपीओ नितेश कुमार ने छात्राओं को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा कि समाज में बेटियों को समान अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. वहीं महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधि राजकुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक (DHEW) वीणा कुमारी तथा वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, साइबर अपराध से बचाव और नशा मुक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी दी.

हेल्पलाइन नंबरों और ऑनलाइन सुरक्षा की जानकारी

छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 तथा साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर-1930 के बारे में जागरूक किया गया. वक्ताओं ने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की.

जागरूकता और संकल्प के साथ समापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को वित्तीय साक्षरता और आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके बताए गए. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, शिक्षकगण, महिला पर्यवेक्षिकाएं और आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को समाज में जागरूकता फैलाने, बाल विवाह रोकने तथा महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajesh kumar

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >