बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इलाज के दौरान अस्पताल से पुलिस को मिली सूचना
पुलिस विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, सोमवार की शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुरकमाल के चिकित्सकों ने थाना को सूचना दी कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वरीय पुलिस पदाधिकारी ने पीड़िता से घटना के संबंध में पूछताछ की.
पीड़िता के बयान पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर थाना में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
नाबालिग से संबंधित मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है.
