Begusarai News: ढ़पुरा–हसनपुर पथ पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने दंपति को रौंदा, मौके पर ही मौत

Begusarai News: बेगूसराय जिले के गढ़पुरा–हसनपुर मुख्य पथ पर बुधवार को एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना घटी. अनियंत्रित ट्रक ने दंपति को रौंदा,मौके पर ही पति-पत्नी की मौत

Begusarai News: शशिकांत प्रसाद वर्मा: बेगूसराय जिले के गढ़पुरा–हसनपुर मुख्य पथ पर बुधवार को एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना घटी. मालीपुर स्थित तारा पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

​ग्रामीणों ने क्या बताया

​घटना स्थल पर मौजूद रहें ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपति को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे के बाद ट्रक की रफ्तार और टक्कर की भयावहता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

​हादसे के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी नाराज हुए. ग्रामीणों का आरोप है कि ​घटना के लगभग एक घंटे बाद गढ़पुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. जाम के कारण गढ़पुरा–हसनपुर मुख्य पथ पर घंटों आवागमन पूरी तरह ठप रहा.

​प्रशासनिक कार्रवाई

​स्थिति को बिगड़ते देख गढ़पुरा थाना के अपर थाना अध्यक्ष किशन कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा मानकों को कड़ा करने और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाले इन हादसों को रोका जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >