Begusarai News: बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया घाट बिंद टोली से बीती रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलात्कार मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.
गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
उक्त आशय की जानकारी देते हुए चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त सिमरिया घाट बिंद टोली निवासी लोचन मुखिया के पुत्र चंदन महतों को गिरफ्तार किया गया.
धारा 376 के तहत दर्ज था केस
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चकिया थाना में 25 जून 2024 को आइपीसी की धारा 376/34 के तहत कांड संख्या-30/24 दर्ज कराया गया था. इस गंभीर मामले में आरोपी विगत दो साल से लगातार फरार चल रहा था.
कुर्की के बाद भी था फरार
आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था. इसके विरूद्ध कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था.
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.
