राजीव गांधी की जयंती पर जिलेभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

Begusarai News : बेगूसराय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई. वक्ताओं ने उनके आधुनिक भारत के निर्माण और तकनीकी योगदान को याद किया.

Begusarai News : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर बेगूसराय जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया. वक्ताओं ने राजीव गांधी के आधुनिक भारत के निर्माण, तकनीकी विकास और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने में योगदान को याद किया.

चंद्रभानु रामाकांत चौधरी फाउंडेशन में राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

बेगूसराय में चंद्रभानु रामाकांत चौधरी फाउंडेशन के कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश (टुल्लू) ने की. इस दौरान राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति को बढ़ावा देने का किया उल्लेख

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए. प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के विस्तार, शिक्षा के आधुनिकीकरण तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया.

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में 1986 की नई शिक्षा नीति, जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत तथा मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए. असम, पंजाब और मिजोरम में शांति एवं राजनीतिक समाधान की दिशा में हुए समझौते भी उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल रहे.

राजीव गांधी की दूरदृष्टि आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि और आधुनिक भारत के निर्माण का उनका सपना आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचारों और उनके द्वारा शुरू किए गए तकनीकी एवं शैक्षणिक सुधारों का प्रभाव आज भी दिखाई देता है.

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपदारथ यादव, जयप्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, सेवादल अध्यक्ष आनंद प्रेम, हीरा झा, कुशमेष कुमार, अधिवक्ता दीपक पोद्दार, प्रो. रंजीत अंशुमाली, प्रो. शाहिद, प्रो. एकनाथ पाठक, कुंदन पासवान, राजकुमार राय, राजेश साह, संतोष साह, कृष्णनंदन भगत, आर्यन राज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read : खोदावंदपुर में आशा कार्यकर्ताओं को एम आशा ऐप का प्रशिक्षण, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >