Begusarai News : बेगूसराय जिले के बीहट पुलिस ने घायल बच्ची को समय पर इलाज कराया और उसके परिवार को सौंप दिया. एफसीआइ थानान्तर्गत बीहट स्थिति रतन चौक के पास बीहट के रतन चौक निवासी विकास कुमार झा की करीब चार वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी अन्य लोगों के साथ भोज खाने जा रही थी. उसी क्रम में एनएच-31 के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गयी. मामले की जानकारी मिलते ही एफसीआई थानाध्यक्ष सुबोध कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल लड़की को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया और फिर सुरक्षित उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस सही समय पर नहीं आती और इलाज नहीं कराया होता तो किसी अनहोनी की इंकार नहीं किया जा सकता था.
बेगूसराय पुलिस ने घायल बच्ची का अस्पताल ले जाकर कराया इलाज

बेगूसराय पुलिस ने घायल बच्ची का अस्पताल ले जाकर कराया इलाज
Copied link
बेगूसराय के बीहट में एनएच-31 के पास एक चार वर्षीय बच्ची अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई. एफसीआई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया.