पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा : पहली पाली में 1948 व दूसरी में 1850 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.

बेगूसराय. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. जहां पहली पाली में कुल 8720 परीक्षार्थियों में 6772 उपस्थित एवं 1948 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 8716 परीक्षार्थियों में 6866 उपस्थित एवं 1850 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके, इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी पहले ही कर ली गयी थी. परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिये थे. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर एडमिट कार्ड एवं गहन जांच करके ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया गया. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, पेजर, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी थी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके, इसको लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारीयों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने पर कुछ परीक्षा केंद्र के सामने सड़कों पर काफी जाम लग गया. इससे दूसरी पाली की परीक्षत्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

इन 12 केंद्रों पर हुई परीक्षा

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा केंद्रों में बीपी इंटर स्कूल, बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल, एसके महिला महाविद्यालय, अपग्रेटेड उच्च विद्यालय बथौली, श्रीसीता राम प्लस टू विद्यालय रजौरा, ओमर गर्ल्स प्लस टू स्कूल, अपग्रेटेड उच्च विद्यालय असुरारी, पीएमश्री एमजी प्लस टू विद्यालय बीहट, जेके प्लस टू स्कूल, बीएसएस प्लस टू स्कूल हरपुर, एसबीएसएस कॉलेज एवं अपग्रेटेड उच्च विद्यालय जेमरा शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >